मुख्य सामग्री पर जाएं
फतनपुर बाज़ार

नियम और शर्तें (Terms)

फतनपुर बाज़ार की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करके आप इन नियमों से सहमत होते हैं।

कीमत और स्टॉक

  • ऐप में दिखी कीमत ऑर्डर के समय की कीमत है; कार्ट में रखे सामान का दाम बदल सकता है — ऑर्डर से पहले नया दाम दिखाया जाता है
  • सब्ज़ी-फल जैसे तौल वाले सामान का वज़न थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है; कम निकलने पर बिल कम किया जाता है
  • किसी सामान का स्टॉक खत्म होने पर उसे ऑर्डर से हटाकर पैसे कम किए जाते हैं

डिलीवरी क्षेत्र

हम फतनपुर बाज़ार से लगभग 6 किलोमीटर के अंदर के गाँवों में सामान पहुँचाते हैं। क्षेत्र के बाहर का ऑर्डर स्वीकार नहीं होता।

भुगतान

  • कैश ऑन डिलीवरी: सामान मिलने पर भुगतान। पहले ऑर्डर पर कैश ऑन डिलीवरी की सीमा हो सकती है
  • UPI: भुगतान के बाद UTR नंबर डालें; दुकान पैसा मिलने की जाँच करती है
  • गलत UTR डालने पर ऑर्डर रद्द हो सकता है

डिलीवरी कोड

डिलीवरी के समय ऑर्डर पेज पर दिखने वाला 4 अंकों का कोड डिलीवरी पार्टनर को बताएं। कोड बताने का मतलब है कि आपने सामान ले लिया।

खाता

OTP किसी को न बताएं। आपके खाते से हुए ऑर्डर की ज़िम्मेदारी आपकी है।