मुख्य सामग्री पर जाएं
फतनपुर बाज़ार

रिफंड और वापसी नीति

ऑर्डर रद्द करना

जब तक दुकान ने ऑर्डर तैयार करना शुरू नहीं किया, आप "मेरे ऑर्डर" में जाकर ऑर्डर रद्द कर सकते हैं। उसके बाद रद्द करने के लिए सहायता नंबर पर फ़ोन करें।

पैसा कैसे वापस मिलता है

  • UPI से भुगतान किया था और ऑर्डर रद्द हुआ — रकम आपके फतनपुर बाज़ार वॉलेट में तुरंत आ जाती है, जिसे अगले ऑर्डर में इस्तेमाल कर सकते हैं
  • अगर आप पैसा वापस अपने UPI में चाहते हैं तो सहायता नंबर पर बताएं — हम 3 कार्य-दिवस के अंदर भेज देते हैं
  • कैश ऑन डिलीवरी में सामान न लेने पर कोई पैसा नहीं लगता

तौल या स्टॉक में बदलाव

अगर तौल में सामान कम निकला या कोई सामान उपलब्ध नहीं था, तो बिल अपने आप कम हो जाता है। पहले से भुगतान किया था तो अंतर वॉलेट में लौटा दिया जाता है। डिलीवरी शुल्क कभी नहीं बढ़ाया जाता।

खराब या गलत सामान

सामान खराब या गलत निकले तो डिलीवरी के 24 घंटे के अंदर (सब्ज़ी-फल-दूध के लिए उसी दिन) फ़ोटो के साथ बताएं। हम सामान बदल देंगे या पैसा वापस करेंगे।