गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
यह नीति बताती है कि फतनपुर बाज़ार (वेबसाइट और मोबाइल ऐप) आपकी कौन-सी जानकारी इकट्ठा करता है और उसका इस्तेमाल कैसे होता है।
हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
- मोबाइल नंबर — लॉगिन (OTP) और ऑर्डर की सूचना के लिए
- नाम और पता — सामान पहुँचाने के लिए
- लोकेशन (वैकल्पिक) — सिर्फ तब, जब आप "मेरी लोकेशन लें" दबाते हैं; इससे पता चलता है कि आपका घर डिलीवरी क्षेत्र में है या नहीं
- ऑर्डर और भुगतान की जानकारी — बिल, रिफंड और हिसाब के लिए। UPI का UTR नंबर सिर्फ भुगतान जाँचने के लिए रखा जाता है
- दवाई की पर्ची (जब दवाई की सेवा शुरू होगी) — सिर्फ जाँच के लिए
हम जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं
- ऑर्डर लेना, पहुँचाना और उसकी सूचना देना
- धोखाधड़ी रोकना (जैसे एक ही UTR दो बार इस्तेमाल होना)
- सेवा बेहतर करना — जैसे कौन-सा सामान ज़्यादा ढूंढा जाता है
हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं। SMS भेजने वाली कंपनी और (ऐप में) पुश-सूचना सेवा को सिर्फ उतनी जानकारी जाती है जितनी सूचना भेजने के लिए ज़रूरी है।
कितने समय तक
- OTP का रिकॉर्ड 7 दिन
- डिलीवरी की लोकेशन का रास्ता 7 दिन
- दवाई की पर्ची की फ़ाइल 365 दिन, उसके बाद फ़ाइल हटा दी जाती है
- बिल और लेन-देन का हिसाब कानूनन ज़रूरी समय तक
लाइव ट्रैकिंग
डिलीवरी पार्टनर की लोकेशन सिर्फ तब साझा होती है जब उसके पास आपकी चालू डिलीवरी हो, और सिर्फ आपको व दुकान के स्टाफ़ को दिखती है। डिलीवरी पूरी होते ही ट्रैकिंग बंद हो जाती है।
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने या खाता बंद करवाने के लिए हमारे सहायता नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।